दुनिया के 10 सबसे लोकप्रिय नस्ल के कुत्ते (World Top 10 Most Popular Dog Breeds)

0

जानें दुनिया के टॉप 10 डॉग की लिस्ट

हम सभी को अपनी ज़िंदगी में एक वफ़ादार साथी की ज़रूरत होती है|वैसे साथी शब्द सुनकर हम ज़्यादातर इंसान के बारे में सोचेंगे, लेकिन वफ़ादार शब्द को अक्सर लोग इंसानों से ज़्यादा एक और जीव है जिसके लिए इस्तेमाल करते हैं|जी हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं कुत्तों की, इन्हें इनकी वफ़ादारी और समझदारी के लिए देश-विदेश में न सिर्फ़ घरेलू लोग बल्कि बड़े-बड़े प्रशासनिक विभाग भी अपने साथ रखते हैं|मन बहलाना हो या घर की देखभाल करवानी हो,यक़ीन मानिए जब तक आपका दोस्त डॉग सलामत है आपकी तकलीफ़ को दूर करने में अपनी जान लगा देगा|इसीलिए तो,सारी दुनिया इनके पीछे पागल है|

इनके ह्यूमन फ्रेंडली बिहेवियर और समझदारी में तो कोई शक नहीं|लेकिन, अपने घर का सदस्य बनाने के लिए तो ज़ाहिर है आपकी प्रिओरोटीज़ कुछ हटके होंगी|अब किसी भी डॉगी को तो आप घर नहीं लाएंगे,है ना? तो चलिए फ़ैसला लेने में हम आपकी मदद करते हैं|हम आपको बता रहे हैं दुनिया के टॉप 10 डॉगी की नस्लें, इनकी ख़ासियत, शारीरिक बनावट, इनका नेचर, खानपान जैसी हर ज़रूरी बात|क्योंकि डॉग की कुछ नस्ले अपनी कुछ ख़ूबियों की वजह से काफ़ी मशहूर हैं|

1. लैब्राडोर

Labrador

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है लैब्राडोर रेट्रिवर (labrador retriever) का| यह दुनिया में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले डॉग की नस्लों में से एक है, जो ब्रिटेन में लगातार टॉप 5 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है| लैब्राडोर (labrador) पालतू जानवर और काम करने वाले डॉगी के तौर पर मशहूर हैं, यह बड़े आकार का कुत्ता होता है। इन कुत्तो को मूल रूप से यूनाइटेड किंगडम एवं कनाडा में विकसित किया है। यह समझदार, फ़ुर्तीले, फॅमिली पसंद करने वाले होते हैं। यह अच्छे तैराक होते है लिहाज़ा,  इनका इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिए भी किया जाता है। इनका स्वभाव भी का शांत होता है।

शारीरिक बनावट

वज़न   30 – 32 किलोग्राम
लम्बाई   24 – 28 इंच
रंग   काला + हल्का पीला, काला + भूरा
उम्र   10 – 13 वर्ष

2. जर्मन शेफर्ड

German Shepherd

जर्मन शेफ़र्ड (German Shepherd) कुत्तों की बेहतरीन नस्लों में से एक है, जो आपका दोस्त और बॉडीगार्ड दोनों हो सकता है। पेट एनिमल के शौकीन लोगों में यह काफ़ी फेमस है| प्रसिद्धि के मामले में यह पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है। ख़ासतौर पर इनकी ब्रीडिंग जर्मनी में की जाती है। इनका इस्तेमाल भेड़ों को चराने के लिए भी किया जाता है साथ ही पुलिस भी जर्मन शेफर्ड को अपने साथ रखती है।

जो लोग पहली बार इन्हें घर ला रहे हैं, वे पहले संभालना सीखें, क्योंकि ये शुरुआती दौर में आसानी से नहीं संभलते। ये बचपन में फ्रेंडली होते हें लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ प्रो‍टेक्ट‍िव होते जाते हैं। अगर इन्हें फ्रेंडली बनाना है तो बचपन से ही ट्रेंड करने की जरूरत होगी।यह लेब्राडोर की तरह मिलनसार नहीं होते, लेकिन इन्हें ज़्यादा से ज़्यादा सोशल रखने पट ख़ुद को थोड़ा सोशल बना लेते हैं। इन्हें सीखना पसंद है। इसलिए इनकी ट्रेनिंग जारी रखी जाए तो ये ख़ुश रहते हैं| इन्हें बचपन से ही अन्य फ्रेंडली डॉग्स से उन्हें मिलवाते रहें और सोशल बनाएं। लेकिन शुरुआत में इन्हें किसी के साथ अकेला न छोड़ें। ये अच्छे पेट एनीमल  बन सकते हैं, बस आपको इनका मूड समझने आना चाहिए और सही तरीके से ट्रेंड करना चाहिए।

शारीरिक बनावट

 वज़न  30 – 40 किलोग्राम
 लम्बाई  24 – 28 इंच
 रंग   काला, चॉकलेट, हल्का पीला
 उम्र   10 – 13 वर्ष

3. बुलडॉग

Bulldog

बुलडॉग (Bulldog) कुत्तों की नस्ल में एक मशहूर नाम है, जिसे इंगलिश बुलडॉग या ब्रिटिश बुलडॉग भी कहा जाता है। बुलडॉग की दूसरी किस्म में अमेरिकन बुलडॉग (American Bulldog) या फ़्रेंच बुलडॉग (French Bulldog) भी होते हैं। बुलडॉग एक मज़बूत व भारी-भरकम दिखने वाला डॉग होता है, झुर्रियों से भरा चेहरा और चपरी नाक इन्हें और आकर्षक बनाती है। यह काफ़ी सुस्त होते हैं, आप चाहेंगे तो यह आपके साथ घर पर पड़े-पड़े पूरा दिन गुज़ार देंगे। यह एक फॅमिली डॉग है, जो बच्चों के साथ रहना काफ़ी पसंद करता है।

शारीरिक बनावट

 वज़न   12 – 14 किलोग्राम
 लम्बाई  14 – 16 इंच
 रंग  सफ़ेद, सफेद + हल्का पीला, सफेद + काला, भूरा + सफेद
 उम्र  8 – 12  वर्ष

4. गोल्डन रिट्रीवर  

Golden Retriever

गोल्डन रिट्रीवर  कुत्तो को मूल रूप से स्कॉटलैंड (Scotland) में विकसित किया है। यह फॅमिली डॉग है जो घरों में रहना पसंद करता है| यह डॉग बच्चों को काफी पसंद करते है। फुर्तीले  नेचर के यह डॉग हमेशा खेलने के लिए तैयार रहते हैं। इनका स्वभाव काफ़ी शांत स्वभाव होता है।

शारीरिक बनावट

 वज़न  29 – 34 किलोग्राम
 लम्बाई   20 – 24 इंच
 रंग   सुनेहरा, क्रीम
 उम्र  10 – 12 वर्ष

5. कॉकर स्पैनिएल

Cocker Spaniel

इंग्लिश कॉकर (English Cocker) मध्यम आकार के डॉग एक की नस्ल हैं| जिनके कान लंबे इन्हें ज़्यादा आकर्षक बनाते हैं| इनका स्वभाव काफ़ी ख़ुशनुमा होता है। कॉकर नाम उनके उपयोग से इंग्लैंड में वुडकॉक (Woodcock) का शिकार करने के लिए आता है, हालांकि, इंग्लिश कॉकर्स का इस्तेमाल कई अन्य प्रकार के पक्षियों के शिकार के लिए भी किया गया है।

शारीरक बनावट

 वज़न   28 – 34 किलोग्राम
 लम्बाई  16 – 17 इंच
 रंग   काले, या लाल रंग के साथ सफेद
 उम्र  12 – 14 वर्ष

 6. डीरहाउंड

इनकी ब्रीडिंग ख़ासतौर पर स्कॉटलैंड में की जाती है पर ये मशहूर पूरी दुनिया में हैं| डॉग की यह नस्ल सबसे ज़्यादा प्राचीन शिकारियों में से एक है| अब शिकार से आप इनकी ख़ासियत का अंदाज़ा लगा रहे होंगे| जी हां इनका लंबा कद, फुर्तीला दिमाग़ और मज़बूत शरीर इन्हें एक काबील शिकारी बनाता है| यह काफ़ी वफ़ादार, जेंटल और प्यार बरसाने वाले होते हैं| इनका नेचर काफ़ी सोशल है जिसकी वजह से यह आपको तो पसंद होंगे ही साथ ही आपके दोस्त और पड़ोसी केभी चहेते बन जाएंगे| लेकिन हां, इन्हें दूसरे जानवरों से दूर रखें क्योंकि इनका शिकारी स्वभाव उनके लिए नुक़सानदायक साबित हो सकता है|

डीरहाउंड (Deerhound) की सबसे बड़ी ख़ासियत है इनका कम भौंकना, जिसके चलते यह शांति पसंद करने वालों को ज़्यादा आकर्षित करते हैं|

शारीरिक बनावट 

 वज़न   45 – 50 किलोग्राम
 लम्बाई  30- 32 इंच
 रंग  ग्रे, काला, नीला, लाल, पीला
 उम्र  8 – 11 वर्ष

7. पूडल्स

Poodle

पूडल्स (Poodles) मध्यम आकार का डॉग होता है। जो मूल रूप से फ़्रांस और जर्मनी में पाया जाता है। यह सबसे ज़्यादा समझदार, सामाजिक और एनर्जेटिक डॉग के तौर पर मशहूर हैं| शुरुआती दौर में यह अजनबियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखते हैं| लेकिन अगर इनसे दोस्ती कर ली तो समझो इन जैसा प्यारा कोई दोस्त नहीं| यहकाफ़ी आज्ञाकारी स्वभाव के होते हैं| लिहाज़ा, आप इन्हें अपने मन मुताबिक़ ट्रेन कर सकते हैं| अगर आप तैराकी के शौक़ीन हैं और साथ चाहिए तो पूडल्स का साथ चुनें|

शारीरिक बनावट

 वज़न  40 – 60 किलोग्राम
 लम्बाई  22 – 24 इंच
 रंग   काला, काला + सफेद, हल्का पीला, ब्लू , भूरा
 उम्र  12 – 15 वर्ष

8. बॉक्सर

Boxer

 

यह कम बालो वाला मध्यम आकार का डॉग है| ख़ासतौर पर इनकी ब्रीडिंग जर्मनी में की जाती है। यह शिकारी स्वभाव के होते हैं। इनमें फॅमिली डॉग की सभी ख़ासियत होने के साथ ही गार्ड डॉग की भी खूबियां शामिल होती हैं| दो पैर पर खड़े होकर बॉक्सिंग करने की वजह से ही यह बॉक्सर (Boxer) कहलाते हैं|

शारीरिक बनावट

वज़न 20 -26  किलोग्राम
लम्बाई  22 – 25 इंच
रंग  हल्के पीले, सफ़ेद, चॉकलेटी
उम्र  12 – 15 वर्ष

9. साइबेरियन हस्की

Siberian Husky

साइबेरियन हस्की (Siberian Husky) डॉग माध्यम आकर के होते हैं| इन्हें ठंडे इलाकों में रहना पसंद होता है। इन डॉग को मूल रूप से रूस में विकसित किया है। यह कुत्तों की सबसे पुरानी नस्ल हैं। यह फुर्तीले, समझदार व वफ़ादार होते हैं। यह भौंकते कम और गुर्राते ज़्यादा हैं| हस्की की हरकतें बच्चों की तरह होती है। यह एडवेंचर पसंद करते है। ध्रुवीय इलाकों में इन कुत्तों को स्लज खींचने के काम में लाया जाता है।

शारीरिक बनावट

 वज़न   16 – 26 किलोग्राम
 लम्बाई  20 – 24  इंच
 रंग  भूरे लाल रंग के साथ काले से सफ़ेद तक सभी
 उम्र  12 – 14 वर्ष

10. यॉर्कशायर टेरियर्स

Yorkshire Terrier

छोटे आकार के यॉर्कशायर टेरियर्स (Yorkshire Terrier) डॉग अपनी एक्टिवनेस के लिए पसंद किए जाते हैं।  मूल रूप से इनकी ब्रीडिंग इंग्लैंड में की जाती है। इनके बाल लम्बे बाल होते हैं। यह एक फॅमिली ब्रीड हैं, लिहाज़ा, जिन्हें कुत्तों से एलर्जी है, वे भी इन्हें अपने साथ रख सकते हैं| क्यूंकि इन डॉग से एलर्जी का ख़तरा नहीं रहता। लेकिन हां, यह अटेंशनसीकर होते हैं इसलिए छोटे बच्चों से दूर रखें क्योंकि इनके अग्रेसिव होने का भी ख़तरा रहता है|

शारीरिक बनावट

वज़न  10 – 14 किलोग्राम
लम्बाई  8 – 9 इंच
रंग  ग्रे, ब्लैक, हल्का पीला
उम्र  13 – 16 वर्ष

आपने डॉग की नस्ल, बनावट, ख़ासियत जैसी ज़रूरी जानकारी हासिल कर ली है|अब आप आसानी से अपना डॉग चुन सकते हैं|आख़िर में हम यही कहेंगे कि जब भी इन्हें अपने घर लाएं तो इनके बारे में कुछ ख़ास बातों का ख़याल रखें जैसे कि इनकी आदत खानपान, ग्रूमिंग, वैक्सीनेशन, एक्सरसाइज,रेन करने का तरीक़ा आदि|आपको इन्हें अच्छी तरह संभालन आना चाहिए।

Comments are closed.